फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mentha tank's cover flew in the air and fell 50 feet away due to steam pressure

Sambhal News: भाप का प्रेशर बनने से मेंथा टंकी का ढक्कर हवा में उड़कर 50 फीट दूर गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mentha tank's cover flew in the air and fell 50 feet away due to steam pressure
चंदौसी(संभल)। बनियाठेर क्षेत्र में गुमथल मार्ग पर मेंथा की टंकी में प्रेशर बनने के बाद ढक्कन हवा में उड़ गया और 50 फीट दूर जाकर गिरा। टंकी में भरी मेंथा की फसल भी करीब 30 फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ पर जाकर टंग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय मजदूर व खेत स्वामी दूर पेड़ के नीचे छांव में बैठे थे और कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

चंदौसी क्षेत्र के गांव भुलवाई निवासी योगेंद्र मौर्य की गुमथल मार्ग पर मेंथा की टंकी है। ग्राम प्रधान दिलशाद ने मेंथा की फसल काटी थी और मेंथा निकलवाने के लिए फसल को योगेंद्र मौर्य की टंकी पर ले गए थे। करीब ढाई बीघा की मेंथा की फसल टंकी के टैंक में भरी हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब नौ बजे टंकी में पानी की भाप निकल नहीं पाई और प्रेशर बन गया। अधिक प्रेशर बनने के कारण टंकी का ऊपर बंद ढक्कन खुल गया और हवा में उड़कर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। टंकी में भरी फसल भी प्रेशर के साथ बाहर निकल गई और टंकी के पास खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ पर जाकर टंग गई। हादसे के समय फसल स्वामी व मजदूर गर्मी के कारण दूर पेड़ के नीचे छांव में बैठे थे। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। फसल से करीब पांच लीटर तेल निकल आया था। अभी कम से कम 12 लीटर तेल और निकलने का अनुमान था। पर अब फसल खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed