{"_id":"6504bd137dd8e4570807b6c4","slug":"memorandum-submitted-after-demonstration-demanding-curbs-on-online-business-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-2869-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Sat, 16 Sep 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
संभल। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान और मुस्लिम व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां ऑनलाइन बिक्री कर रही हैं, जिसका सीधा असर छोटे व मझले व्यापारियों पर पड़ रहा है। सरकार से ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाए जाने की मांग की गई है।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बढ़ते ऑनलाइन व्यापार के कारण खुदरा व्यापारी त्रस्त हैं। छोटे एवं मझले व्यापारी रोजी रोटी का खतरा पैदा हो गया है। दुकान बंद होने की स्थिति पैदा होती जा रही है। देश का लघु मध्यम वर्गीय व्यापारी खुदरा अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आम उपभोक्ता तक उत्पाद पहुंचाने में व्यापारी वर्ग का बड़ा योगदान होता है। करोड़ो लोगाें की आजीविका व्यापार से ही चलती है। वर्तमान में विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियाें द्वारा बहुतायत ऑनलाइन विक्री हो रही है, जिससे खुदरा व्यापार पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। यदि ऑनलाइन व्यापार पर सरकार द्वारा अंकुश नहीं लगाया गया तो इस स्थिति में लाखों व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। खुदरा व्यापार को ध्यान में रखकर ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है। इस दौरान प्रांशु अग्रवाल, शोभित कुमार, शाकिर हुसैन, तौकीर आलम, फरजंद अली, सादिक अंसारी, नबील अहमद, इंतजार हुसैन, अमित गुप्ता आदि रहे।