फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Meerut's archeology department will investigate the age of ancient coins found in Junavai

Sambhal News: जुनावई में मिले प्राचीन सिक्कों के काल की जांच करेगा मेरठ का पुरातत्व विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut's archeology department will investigate the age of ancient coins found in Junavai
जुनावई (संभल)। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में मिट्टी की खोदाई के दौरान मिले प्राचीन सिक्कों के काल की जांच मेरठ का पुरातत्व विभाग करेगा। गुन्नौर एसडीएम ने जांच के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। यहां से यह पत्र मेरठ पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा। मिट्टी खोदाई के दौरान मिले सिक्के लेकर गायब हुए लोगों की पहचान की जा रही है। विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव हरगोविंदपुर में काली मंदिर के सामने निर्माणाधीन सड़क के लिए खेत से खोद कर लाई गई मिट्टी में प्राचीन सिक्के मिले थे। ठेकेदार व अन्य लोग सिक्के लेकर मौके से फरार हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को पकड़कर बदायूं के दहगवां कस्बे में एक सराफ के यहां से 81 प्राचीन सिक्के बरामद किए थे। अभी तक इन सिक्कों की पहेली नहीं सुलझी है कि यह किस काल खंड के सिक्के हैं। इन पर अरबी भाषा लिखी हुई है। इतिहासकार इसे सल्तनत काल खंड के अलाउद्दीन खिलजी के समय का बता रहे हैं। 81 सिक्कों की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम बुलाई जा रही है। एसडीएम गुन्नौर ने पुरातत्व विभाग को बुलाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है। डीएम के स्तर से पत्र मेरठ पुरातत्व विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सिक्के लेकर भागने वालों पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जो लोग मौके से प्राचीन सिक्के लेकर गायब हुए हैं, उनकी पहचान की जा रही है। यह राष्ट्रीय धरोहर है। इसको कोई भी व्यक्ति अपने पास नहीं रख सकता है। सिक्के लेकर गायब हुए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खेत को करा दिया समतल
क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम में किसान मनीराम के खेत में से मशीन से मिट्टी उठाई जा रही थी। मिट्टी के साथ कुछ सिक्के ट्राॅली में भरकर गांव हरगोविंदपुर में निर्माणाधीन सड़क तक पहुंच गए। खेत में सिक्के मिलने की सूचना पर ग्रामीणों ने खेत की खोदाई की थी। मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचा तो कुछ लोगों ने खेत से उठाई गई मिट्टी को समतल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed