फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   exam

छात्राओं को बड़ी राहत संभल में होगी परीक्षा

Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 16 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अपने नगर संभल में परीक्षा देने के लिए आंदोलित हुई मदरसा बोर्ड की छात्राओं को शासन प्रशासन ने बड़ी राहत दे दी है। जो छात्राएं संभल में परीक्षा देना चाहती हैं, उनकी लिस्ट मदरसा प्रबंधकों से प्रशासन लेगा। इसके बाद नए सिरे से संभल में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। लेकिन यह विकल्प सिर्फ उन छात्राओं के लिए है जिनका परीक्षा केंद्र आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में था और अव्यवस्था के चलते उनकी परीक्षा नहीं हो सकी थी। 

शुक्रवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने संभल के निरीक्षण भवन में मदरसा प्रबंधकों और अल्पसंख्यक विभाग के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना और डीआईओएस विनोद कुमार व कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। मदरसा प्रबंधकों ने भी भागीदारी की। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को मदरसा प्रबंधक उन छात्राओं की लिस्ट देंगे जिनका संभल के आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र था और किसी वजह से वे परीक्षा नहीं दे सकी हैं।
विज्ञापन


इन छात्राओं के लिए संभल के इंटर कालेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रविवार को शाम तक तय कर लिए जाएंगे। इस बीच शनिवार आजाद गर्ल्स इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा को निरस्त किया गया गया है। परीक्षा की अगली तिथि और केंद्र को जल्दी घोषित किया जाएगा। जिन छात्राओं ने सिरसी से फार्म भरा है और वे सिरसी में ही परीक्षा देना चाहती हैं उनके लिए सिरसी में परीक्षा देने का विकल्प है लेकिन इस संबंध में अंतिम निर्णय मदरसा बोर्ड लेगा। जिला प्रशासन बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजेगा। इसलिए सभी छात्राओं को थोड़ा इंतजार करना हो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed