फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mason dies in road accident

Sambhal News: सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत

Tue, 12 Dec 2023 12:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Dec 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Mason dies in road accident
सरायतरीन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी राजमिस्त्री नाजिम (40) की सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे संभल-गवां मार्ग पर गांव मोतीनगर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव हसनपुर निवासी नाजिम सोमवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए बाइक से खिरनी जा रहे थे। संभल-गवां मार्ग पर सुबह साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने के बाद पत्नी यासमीन और अन्य परिजनों मौके पर पहुंचे और नाजिम को गंभीर हालत में उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी यासमीन के अलावा तीन मासूम बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed