फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mason dies after being hit by high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after being hit by high tension line
संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान छत का जाल बनाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन आननफानन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी सतपाल (35) पुत्र मोहन राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह गांव में ही नरपत के निर्माणधीन मकान की छत डालने के लिए सरियों का जाल बना रहे थे। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए।
विज्ञापन

मकान स्वामी नरपत ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन राज मिस्त्री को संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed