{"_id":"5dd843ed8ebc3e54f8783fd4","slug":"maruti-van-fired-on-road-sambhal-news-mbd3302115193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मारूति वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मारूति वैन में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने काबू पाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के क़स्बा गवां स्थित गवां-हसनपुर बाईपास मार्ग पर चलती मारुति वैन में आग लग गई। चालक ने आनन-फानन में मारुति वैन को रोका और उतर कर भाग गया। देखते ही देखते मारुति कार आग का गोला बन गई। राहगीरों की भीड़ लग गई और यातायात थम गया। इसकी सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को शाम छह बजे करीब गवां के हसनपुर बाईपास मार्ग पर चलती मारुति वैन में आग लग गई। हादसा समय हुआ जब मारुति वैन चालक किसी काम से गवां में ही जा रहा था। अचानक मारुति वैन के पिछले हिस्से में आग लग गई। राहगीरों ने चालक को आग लगने की जानकारी दी। इसी दौरान चालक ने आनन-फानन में गाड़ी रोक दी और निकल कर भाग गया। इसकी सूचना दमकल को दी। यातायात थम गया और सिलेंडर फटने का डर सताने लगा। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। गवां निवासी शादाब ने बताया कि वैन बुलंदशहर के डिबाई से ली है। गाड़ी एलपीजी पास है। चालक किसी काम से जा रहा था। अचानक वायरिंग में आग लगने से हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जली हुई मारुति वैन को मुख्य मार्ग से हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।