{"_id":"6a18a6c4156cca30980ca412","slug":"married-woman-exploited-by-threatening-to-make-rape-video-viral-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129639-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता का शोषण
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के एक गांव की विवाहिता के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करते रहे और बार-बार शारीरिक शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि युवक बिंटू काफी समय से उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि वह रास्ते में आते-जाते उसकी पत्नी से छेड़खानी करता और अश्लील हरकतें करता था। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी पत्नी कई दिनों से परेशान और डरी हुई थी। जब उसने पत्नी से इसका कारण पूछा तो पत्नी ने बताया कि करीब एक माह पहले रात करीब दस बजे वह घर पर अकेली थी, तभी बिंटू अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया। जिसके बाद बिंटू ने महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथियों ने घटना का वीडियो बना लिया।
आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। डर और बदनामी के कारण महिला काफी समय तक चुप रही। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहीं वायरल वीडियो के बारे में पुष्टि नहीं हो पा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।