फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman drank insecticide after mutual argument

आपसी कहासुनी के बाद विवाहिता ने पी लिया कीटनाशक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman drank insecticide after mutual argument
नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आननफानन विवाहिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का उपचार किया गया। अब उसकी हालत में सुधार है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक इलेक्ट्रिशियन है। उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। बताते हैं कि रविवार की दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे निर्माण कार्य को लेकर युवक और उनकी पत्नी नीरज में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद महिला ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए। उसे आननफानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला का उपचार किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक अब उसकी हालत में सुधार है। वहीं, दूसरी ओर महिला के कीटनाशक पीने की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की नीयत से कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed