फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married woman burnt to death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की आग से जलकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death in suspicious circumstances
कुढ़फतेहगढ़(संभल)। थाना क्षेत्र के ग्राम खनुपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव खनुपुरा निवासी विकास की शादी दस माह पूर्व बहजोई क्षेत्र के गांव चाटन निवासी ब्रजेश कुमारी के साथ हुई थी। विकास और उसका पिता मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करते हैं। सोमवार की सुबह विकास और उसके पिता खाना खाकर टिफिन लेकर मजदूरी करने निकल गए। घर पर बृजेश कुमारी और उसकी सास थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे चीख पुकार सुनकर उनके घर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था और धुआं निकल रहा था। ग्रामीणों ने अंदर देखा, तो ब्रजेश मृत अवस्था में जली हुई पड़ी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके पति व ससुराल वालों को दी। गांव पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और ससुराल पक्ष के लोगों पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। मौके पर सीओ गोपाल सिंह, इंस्पेक्टर वरुण कुमार पहुंच गए और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों के आने से पहले ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। अभी मायके वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। समझौते का प्रयास चल रहा है। वहीं प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि डीजल तेल से आग लगने से महिला की मौत हुई है। शव पीएम को भेज दिया है। मायके वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed