फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Married man caught visiting girlfriend

प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा युवक पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Married man caught visiting girlfriend
संभल। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने बंद कर दिया। इसके बाद गांव में पंचायत की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। पंचायत के लोगों ने निकाह कराने से लेकर दंड डालने तक की बात कही, लेकिन युवक की प्रेमिका के परिजन राजी नहीं हुए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कमरे से निकाल कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। युवक उस समय मिलने गया जब प्रेमिका के परिजन किसी रिश्तेदार की गमी में शामिल होने गए थे। किसी ग्रामीण ने घुसते हुए देख लिया और युवक की प्रेमिका के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बाहर से कमरे का ताला लगा दिया। साथ ही शोर मचाया गया। आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। पंचायत का दौर रात से शुक्रवार की दोपहर तक चला, लेकिन किसी हल तक पंचायत नहीं पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed