फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Marriage stopped due to lack of videography, fight in housemates

वीडियोग्राफी न होने पर रुकी शादी, घराती-बरातियों में मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Marriage stopped due to lack of videography, fight in housemates
बनियाखेड़ा/चंदौसी (संभल)। हरियाणा के फरीदाबाद से बनियाठेर क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा की मड़ैया में आई बरात में वर पक्ष की ओर से वीडियोग्राफी न होने से रार फैल गई। जयमाल के दौरान कन्या और वर पक्ष में मारपीट हो गई और दोनों पक्षों की रात थाने में गुजरी। दोनों पक्षों के एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि कुछ रिश्तेदार सुलह का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार सुबह तक समझौता न होने पर दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के निवासी किसान की की बेटी की बरात फरीदाबाद (हरियाणा) के थाना पल्ला चौक क्षेत्र से आई थी। रविवार रात के समय बरात चढ़त के बाद खुशियों के बीच जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। बरात में वर पक्ष की ओर से फोटोग्राफर था, लेकिन वीडियोग्राफी की व्यवस्था नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वर पक्ष के कुछ युवक मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। ऐसा देख कन्या पक्ष के लोगों ने वीडियोग्राफर न होने का हवाला देते हुए वर पक्ष पर कटाक्ष कर दिया। इससे वर पक्ष के लोग भड़क गए। पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। रविवार देर रात से सोमवार की दोपहर तक थाने में भी दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। हालांकि कुछ रिश्तेदार समझौते का प्रयास कराते रहे। बात न बनने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। वर पक्ष की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जयमाल के दौरान दुल्हन के मामा व भाई ने दूल्हे व उसके भाई के साथ मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता की। बैग में रखे दो लाख रुपये, 11 सोने व चांदी के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कन्या पक्ष के लोगों की तहरीर में आरोप लगाया है कि लग्न के दौरान दूल्हे ने पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग की थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने दुल्हन के गले में जयमाला नहीं डाली और गाली गलौज करते हुए लात मार दी। जिससे दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे बचाने दुल्हन का भाई व मामा आए तो दूल्हे व उसके भाई ने उनके साथ भी मारपीट की। दुल्हन के भाई के गले से सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। एसपी को दी तहरीर में दुल्हन की मां ने यह आरोप भी लगाया है कि बनियाठेर पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। उन्हें दो बार थाने से वापस भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों की ओर से मंगलवार सुबह तक सुलह कराने का भरोसा दिया गया है। इसीलिए अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोशिश है कि शादी टूटने से बच जाए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो चुकी है दोनों की शादी
चंदौसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लड़के व लड़की की शादी ब्लॉक बनियाखेड़ा में 21 जुलाई को हुई थी। शादी के बाद लड़के व लड़की को योजना के तहत सभी लाभ मिले थे। इसके बाद लड़की अपने घर चली गई। दोनों पक्षों ने सहमति के बाद रविवार को विधिवत बरात व शादी समारोह का आयोजन तय किया था लेकिन वीडियोग्राफी की कमी ने शादी रुकवा दी। संवाद

गांव बनियाखेडा की मड़ैया में आई बरात में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास देख पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मंगलवार की सुबह तक समझौता नहीं होता है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गोपाल सिंह, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed