फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   March's nutrition was not distributed till April, how will malnourished children and pregnant women be taken care of

मार्च का पुष्टाहार अप्रैल तक वितरण नहीं हुआ, कुपोषित बच्चे और गर्भवती महिलाओं का ऐसे कैसे रखा जाएगा ख्याल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
March's nutrition was not distributed till April, how will malnourished children and pregnant women be taken care of
संभल। पुष्टाहार वितरण में अनियमितताएं लगातार की जा रही हैं। मार्च महीने का पुष्टाहार का वितरण अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक नहीं किया गया है। अप्रैल महीने का वितरण कब किया जाएगा यह सवाल उठता है। जिम्मेदार पुष्टाहार देर से आने का हवाला दे रहे हैं। सवाल यह उठता है कि जब पुष्टाहार ही समय से नहीं मिलेगा तो कुपोषित और जरूरतमंद बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं का ख्याल कैसे रखा जाएगा। इस पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वंय सहायता समूह पर पुष्टाहार नहीं पहुंचाने की बात कह रही हैं। और स्वंय सहायता समूह इस बार पुष्टाहार की सूचना नहीं मिलने का हवाला दे रहे हैं। पुष्टाहार वितरण नहीं होने की पड़ताल अमर उजाला की टीम ने की तो जिम्मेदारों ने रविवार को ही वितरण कराने की बात कही। अप्रैल का पुष्टाहार कब मिलेगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

------------------
असमोली ब्लॉक में इन्हें मिलना है पुष्टाहार
छह महीने से तीन वर्ष के 10742 बच्चे।
तीन वर्ष से छह वर्ष के 5764 बच्चे।
गर्भवती 4978 महिलाएं शामिल हैं।
कुपोषित 80 बच्चे।
------------------------
कोट
हमें पुष्टाहार समूह अध्यक्ष के द्वारा मिलता है। जिसको हम वितरण करा देते हैं। मार्च का अब पुष्टाहार नहीं मिला है। जब मिलेगा तो वितरण कर दिया जाएगा। अब तक क्यों नहीं मिला है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

महीमा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भटपुरा गांव।
---------------
कोट
पुष्टाहार मार्च के महीने में मिलना था लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं है। पुष्टाहार के बारे में इस बार कोई सूचना नहीं मिली है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयवती, स्वंय समूह अध्यक्ष, भटपुरा गांव।
----------------
कोट
हमारे परिवार में एक बच्चे को पुष्टाहार मिलता है। इस बार मार्च महीने का नहीं मिला है। अप्रैल का महीना आ गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कई बार जानकारी की है लेकिन उन्होंने पुष्टाहार नहीं आने की जानकारी दी है।

कुसुम, ग्रामीण, भटपुरा गांव।
----------------
क्या बोले जिम्मेदार
पूरे जिले में पुष्टाहार पूरा नहीं मिला था। इसलिए मार्च में पुष्टाहार का वितरण नहीं कराय गया है। अब आदेश मिला है। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुष्टाहार का वितरण हो जाएगा। 28 अप्रैल तक यह वितरण लाभार्थियों को करा दिया जाएगा।
नीता सैनी, सीडीपीओ, असमोली ब्लॉक।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed