फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Marathon on 6th on the theme of strong women strong youth

Sambhal News: सशक्त महिला सशक्त युवा थीम पर मैराथन छह को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Marathon on 6th on the theme of strong women strong youth
चंदौसी। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से छह जुलाई को सशक्त महिला सशक्त युवा थीम पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन की तैयारियों को लेकर सोमवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने अपने आवास पर एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवी और आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं और युवाओं को न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि सामाजिक चेतना का स्तर भी ऊंचा होता है।
विज्ञापन

वैश्य महासम्मेलन की महिला जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गा टंडन ने बताया कि नारी और युवा दोनों राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। जब ये दोनों सशक्त होंगे, तभी समाज सशक्त होगा। यह मैराथन इसी सोच को गति देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित वाष्र्णेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत विनोद गुप्ता, एसडीओ अजय चौरसिया, ईओ धर्म राजराम, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, मोहित वाष्र्णेय, तरुण नीरज, गिरीश रतन, अनु अरुण रतन, शिखर गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed