फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Many resolutions passed amidst uproar in the Municipal Board meeting

Sambhal News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगाम के बीच कई प्रस्ताव पारित

Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Many resolutions passed amidst uproar in the Municipal Board meeting
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सोमवार को हंगामे के बीच कई प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। हालांकि पावर हाउस की सड़क और नए पार्क बनाने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं मिली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली संस्था का अनुबंध भी शर्तों के साथ बहाल किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सभागार में पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। सभासद सचिन रस्तोगी ने बैठक का एजेंडा पहले से न मिलने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी व वार्ड की उपेक्षा की जा रही है। इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या बनी है। सड़कें न होने से लोग परेशान हैं। अन्य सभासदों ने भी उनका समर्थन किया। कार्रवाई आगे बढ़ी तो पिछली बोर्ड बैठक के पारित प्रस्तावों पर चर्चा नहीं की गई। इस भी सभासद भड़क गए।
विज्ञापन

सभासद तरुण नीरज, अनुराग गर्ग और निदा कदीर ने कहा कि पूर्व बैठक में पारित हुए प्रस्तावों पर क्या कार्रवाई हुई, इसके बारे जानना सभासदों का अधिकार है। पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने अगली बार से पूर्व के प्रस्तावों पर हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद बोर्ड बैठक में एक एक कर प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अधिकांश प्रस्ताव बोर्ड की सहमति से पास कर लिए गए। नए पार्क बनाने पर सभासदों ने कहा कि पहले शहर के जर्जर पार्कों का सौंदर्यीकरण हो, उसमें भी दीनदयाल आदर्श नगर योजना के तहत मिलने वाली राशि खर्च की जाए। पावर हाउस कॉलोनी की सड़कों को लेकर कहा कि पहले शहर के अन्य वार्डों की सड़कें दुरुस्त कराई जाएं। कुछ नए प्रस्ताव भी सभासदों ने दिए। जिन पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रस्ताव पर हुआ जमकर हंगामा
बैठक में गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा पालिका के अभिलेखों में आजाद रोड को गुरु तेग बहादुर मार्ग अंकित करने के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा हो गया। दरअसल सभासद जाकिर सलमानी ने लक्ष्मण गंज का हवाला देते हुए कहा कि वह शत प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है। इसके बाद भी मोहल्ले का नाम लक्ष्मणगंज है। उन्होंने नाम बदलने के प्रस्ताव पर विरोध जताया। इसके बाद सदन हंगामा हो गया। एक सभासद की उनसे जमकर नोकझोंक हुई। उन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तक का आरोप लगाया। इसके बाद सभासदाें ने एक मत होकर प्रस्ताव पारित कराया। वहीं सभासद तरुण नीरज और हरीश अरोरा ने कहा कि अगर लक्ष्मणगंज नाम से परेशानी है तो अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखे।

------------
अतिक्रमण अभियान पर हुई चर्चा
पालिका की बैठक में अतिक्रमण अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ से सवाल किया कि अतिक्रमण किसके निर्देश पर चलाया गया। पूछा कि अगर पीडब्ल्यूडी या रेलवे के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया तो पालिका ने अपनी जिम्मेदारी क्यों निभाई। उस पर आने वाला खर्च पालिका पर क्यों डाला गया। वहीं अतिक्रमण अभियान के दौरान विस्थापित किए गए पात्र परिवारों के पुर्नवासन पर विचार विमर्श किया गया।
----------
वर्जन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में अधिकांश प्रस्ताव पारित हो गए हैं। कुछ नए प्रस्ताव भी मिले हैं। उन पर काम किया जाएगा। कृष्ण कुमार सोनकर, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed