{"_id":"6541611c05e21679b60279a4","slug":"mandi-inspector-caught-vehicles-laden-with-grains-of-farmers-commotion-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-3870-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंडी इंस्पेक्टर ने किसानों के अनाज लदे वाहन पकड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंडी इंस्पेक्टर ने किसानों के अनाज लदे वाहन पकड़े, हंगामा
Wed, 01 Nov 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। किसानाें ने मंडी इंस्पेक्टर और कर्मचारियाें पर चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने के साथ ही जबरन अनाज लदे वाहन मंडी में खींचकर ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही भाकियू प्रदेश प्रमुख महासचिव ने मंडी में पहुंचकर विरोध जताया तो उनकी मंडी सचिव से नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे तक मंडी में हंगामा होता रहा। मंडी सचिव के आश्वासन और अनाज लदे वाहनों को छोड़ने पर मामला शांत हुआ।
मंगलवार को चंदौसी मंडी के इंस्पेक्टर और कर्मचारियों ने कुछ किसानों के अनाज लदे वाहन चेकिंग के नाम पर पकड़ लिए और मंडी में खींचकर ले गए। जिस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही भाकियू प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और विरोध किया। विरोध के बाद किसानों के पकड़े वाहनों तुरंत छोड़ दिया गया। तब मामला शांत हुआ। भाकियू प्रदेश प्रमुख महासचिव ने कहा कि चंदौसी मंडी में किसानों के साथ लूट की जा रही है। आढ़तियों द्वारा मंडी खर्च के नाम पर अवैध वसूली की जा रही हैं। अन्य मंडियों से यहां फसलों का कम रेट मिल रहा है। किसान अपना अनाज बहजोई या अन्य किसी मंडी में लेकर जाते हैं तो मंडी अधिकारी व कर्मचारी किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। जबरन उनके वाहनों को मंडी खींचकर ले आते हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि किसान स्वतंत्र है, वह अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। इस दौरान मंडल संगठन मंत्री जबर सिंह, जिला विधिक सलाहकार राजेश मौर्य, सोनू शंखधार, भुवनेश यादव, मनोज राधेश्याम, पंकज गुप्ता आदि रहे।