{"_id":"6aac415acff97eedd604b21a","slug":"man-injured-in-clash-between-milkmen-over-a-feud-dies-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132818-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रंजिश के चलते दूधियों में हुई मारपीट में घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रंजिश के चलते दूधियों में हुई मारपीट में घायल की मौत
Fri, 18 Sep 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। मैढ़ोली गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में घायल सुरेंद्र (39) की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे रिबाड़ा रोड पर महेंद्र, संजू, अनेकश्री और सुखबीर ने उनके भाई सुरेंद्र से मारपीट की थी। मारपीट में सुरेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे पहले स्थानीय सीएचसी और फिर अलीगढ़ रेफर किया गया। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार रात करीब 10 बजे सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शिवकुमार की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरेंद्र दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी गायत्री देवी, दो बेटे सतेंद्र कुमार और जीतेंद्र कुमार छोड़ गया है। उसकी दो बेटियां प्रियंका और संध्या भी हैं। परिवार में शोक का माहौल है।