फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Man carrying a reward of Rs 1 lakh arrested in encounter after killing father and son and robbing pickup

Sambhal News: पिता-पुत्र की हत्या कर पिकअप लूटने वाला एक लाख का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Man carrying a reward of Rs 1 lakh arrested in encounter after killing father and son and robbing pickup
चंदौसी(संभल)। धनारी थाना क्षेत्र से किराये पर पिकअप ले जाकर वाहन स्वामी और उसके बेटे की हत्या करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है। पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी को बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव के मजरा मलूआ निवासी रामसरन ने चार अप्रैल को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई नरेश (41) और भतीजा भीमसेन (19) दो अप्रैल की शाम करीब सात बजे अपनी पिकअप बुकिंग पर लेकर मेरठ से लेबर लाने गए थे। रात 10:15 बजे आखिरी बार उनसे बात हुई, इसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। परिजनों ने मेरठ टोल प्लाजा और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन

छह अप्रैल को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा 140(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। सात अप्रैल को शामली जनपद के काबड़ौत क्षेत्र के खेतों में मिले दो शवों की शिनाख्त नरेश और भीमसेन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में दोनों की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल मनोज पुत्र महावीर निवासी चिंजरी, थाना मूसाझाग, जिला बदायूं को बीते बुधवार मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। उसके पास से 315 बोर तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद फरार दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।
मनोज ने पूछताछ में अपने साथियों के नाम अरविंद और संतोष निवासी ग्राम रझेड़ा सलेमपुर, थाना कैलादेवी, जिला संभल बताए थे। मंगलवार शाम आर्थल टिकटा मार्ग पर गौरीपुरा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार अरविंद को रोकने का प्रयास किया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की। घायल आरोपी को बहजोई सीएससी में भर्ती कराया गया है।

अब पुलिस तीसरे आरोपी संतोष और लूटी गई पिकअप की तलाश में जुटी है।

पिता-पुत्र की हत्या कर पिकअप लूटने के मामले में दूसरे आरोपी अरविंद को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम में लगी हुई है।

कुलदीप सिंह, एएसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed