फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Man beaten up and vehicle vandalized while returning from a feast.

Sambhal News: दावत से लौट रहे व्यक्ति को रोककर पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Man beaten up and vehicle vandalized while returning from a feast.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बहजोई देहात में प्रधानी की पुरानी रंजिश को लेकर दावत से लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर हिडौंली निवासी रूप सिंह का आरोप है कि सोमवार शाम 7:30 बजे वह बहजोई देहात में दावत कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दावत खाने के बाद वह अपनी गाड़ी से वापस गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में किशनवीर और मकरंद सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन

प्रधानी को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने लात-घूसों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मोबाइल भी तोड़ दिया। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित रूप सिंह की तहरीर पर किशनवीर और मकरंद सिंह निवासी फाजलपुर हिडौंली के खिलाफ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed