{"_id":"622e4125d5cc964817353d12","slug":"major-fire-in-mentha-firm-due-to-short-circuit-sambhal-news-mbd4215037194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से मेंथा फर्म में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से मेंथा फर्म में लगी भीषण आग
विज्ञापन
संभल के मोहल्ला हौज भदेसराय स्थित मेंथा फर्म में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। मेंथा फर्म में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मशीनरी व मेंथा जल गया। दमकल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पाया। मेंथा कारोबारी ने करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया है। राजस्व विभाग की टीम ने हादसे की रिपोर्ट तैयार की है।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे नखासा थाना क्षेत्र के हौज भदेसराय छंग्गामल की कोठी के नजदीक स्थित वीनस अरोमा मेंथा फर्म में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फर्म मालिक को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दमकल को सूचना दी, लेकिन एक घंटे तक दमकल नहीं पहुंची। पुलिस ने गेट तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दस बजे दमकल पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खग्गू सराय निवासी मेंथा फर्म मालिक महमूद हुसैन ने बताया कि उनकी फर्म में मेंथा दाना तैयार किया जाता है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जनरेटर, कंप्रेशर, करीब 200 लीटर मेंथा व फर्म में लगी अन्य मशीनरी जल गई है। आग लगने के दौरान ही फर्म में रखा सिलिंडर भी फट गया। कारोबारी के अनुसार करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने नुकसान के आकलन की रिपोर्ट तैयार कर ली है।