फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahayagya begins, Kalash Yatra taken out with pomp

Sambhal News: महायज्ञ शुरू, धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya begins, Kalash Yatra taken out with pomp
नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में क्षत्रिय समाज की ओर से सात दिवसीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार से हो गया है। शुभारंभ से पूर्व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने 108 कलश धारण कर यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली। काफी संख्या में भक्त कलश यात्रा में शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हल्लू सराय में प्राचीन समय से ही क्षत्रिय समाज द्वारा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसमें यजमान आहुति देकर बीमारियों से निजाम पाने व खुशहाली के लिए कामना करते हैं। क्षत्रिय समाज की मान्यता है कि महायज्ञ से होने वाली विपदा व बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसी क्रम में क्षत्रिय समाज के लोग हर पांच वर्ष बाद महायज्ञ का आयोजन करते हैं। बुधवार को महायज्ञ का श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पंचांग पूजन व हवन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल चौहान ने आरती करके किया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे चामुंडा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर हल्लू सराय के मुख्य गेट से बहजोई मार्ग होती हुए बरेली सराय, पंचायत घर से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में 108 कलशों ने माहौल को अलौकिक बना दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। काफी संख्या में भक्त पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। कलश यात्रा संपन्न होने के बाद सभी महिलाओं ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा के बाद सभी कलशों को यज्ञशाला के अंदर सुसज्जित किया। मुख्य यजमानों में ताराचंद्र सिंह, कंचन, हर्षित, आंचल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निशा, मेधा, मीनू, पूनम, मंजू, रूबी, शकुंतला, मधु, बबली, श्वेता सिंह, कनक, वसुंधरा, मदन सिंह, ललित सिंह, दीन दयाल सिंह, ताराचंद्र, हरनाम सिंह, कौशल ठाकुर, अमरीश ठाकुर, लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार, दिनेश सिंह, नंबरदार छिद्दा,भगवानदास सिंह, महेंद्र, मुरली, सिंह, सुभाष, मोनू, ओमकार सिंह, ललित, नरेश, आनंद, प्रकाश, शिवम सिंह, प्रशांत कुमार, भूपेंद्र सिंह, थान सिंह, इंदर सिंह, नरपत सिंह, ऋषभ, अतुल, चरण सिंह, तरून, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।

मोहल्ला हल्लू सराय चामुंडा मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। चामुंडा मंदिर के नजदीक हसनपुर मुंजब्ता जाने वाला मार्ग काफी जर्जर व खस्ताहाल स्थिति में है। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। नालियों से निकला पानी गड्ढों में भर जाता है। जिससे वहां जलभराव है। बुधवार को कलश यात्रा के दौरान भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भक्त जलभराव से होकर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed