फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahashivratri: Route diversion will be implemented in Sambhal from 22nd

महाशिवरात्रि : संभल में 22 से लागू होगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Route diversion will be implemented in Sambhal from 22nd
संभल। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही रहेगी। इसके दृष्टिगत जिले में यातायात प्लान में बदलाव किया गया है। जिले में 22 फरवरी की सुबह आठ बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो 26 जनवरी की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। भारी वाहन, रोडवेज बसों व छोटे मालक वाहनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।कारें और बाइकें चलती रहेंगी। हालांकि भीड़ बढ़ने पर इन पर डायवर्जन लागू किया जा सकता है।हाईवे समेत अन्य जगहों पर यातायात पुलिस के अलावा अन्य कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जिले में 22 फरवरी की सुबह आठ बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो 26 जनवरी की शाम छह बजे तक लागू रहेगा। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन

00000000
इन रास्तों से जाएंगे भारी वाहन
-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन:- मुरादाबाद की तरफ से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

-मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ और आगरा :: मुरादाबाद की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाले वाहन हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे से गवां होकर केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाहन :- बदायूं की तरफ से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ व आगरा जाने वाले वाहन चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कॉलेज बाईपास से चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहे की ओर जाएगा।
-इस्लामनगर रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ :- इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाले वाहन इस्लामनगर चौराहे से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर जाएंगे।
-दिल्ली व अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद :- दिल्ली, अलीगढ़ से नरौरा पुल होकर चंदौसी, संभल एवं मुरादाबाद के लिए नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर से इन्द्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा बबराला, रजपुरा से गंवा, चौधरी सराय चौराहा से चंदौसी चौराहा होकर जाएंगे।
-दिल्ली व अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ :- दिल्ली एवं अलीगढ़ से नरौरा पुल होते हुए बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात, नेहरू चौक गुन्नौर से सहसवान, बदायूं होते हुये बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को जायेगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाला यातायात जो दिल्ली की ओर जाएगा।
-चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग :- चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्रा चौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-जोया से बहजोई मार्ग :- जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमौली से संभल व संभल से पातालेश्वर मंदिर बहजोई मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-गजरौला मार्ग :- चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-नेहरू चौक थाना गुन्नौर की ओर से इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग :- इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर ही आवागमन करेंगे। राजघाट इंद्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। मार्ग पर बैरियर तथा रोड लाइन के द्वारा रोड का विभाजन (मार्क) किया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या के दृष्टिगत ही हैवी ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा।

डायवर्जन प्वाइंट यह रहेंगे-
1.नेहरू चौक गुन्नौर
2 नूरपुर तिराहा
3. इंद्राचौक बबराला
4. केसरपुर तिराहा
5. गवां संभल रेहरा तिराहा
8. टी-प्वाइंट चौकी तिराहा
7. इस्लामनगर चौराहा बहजोई
8. संभल तिराहा बहजोई
9.बेहटा जय सिंह चौराहा, बहजोई
10.चौधरी सराय चौराहा, संभल
11. चंदौसी चौराहा, संभल
12.सिरसी बिलारी तिराहा
13. नया बाईपास, सिम्स कॉलेज चंदौसी
14- संभल तिराहा चंदौसी
15-वाजिदपुरम बाईपास जोया रोड, संभल
00000

जिलेभर में 22 फरवरी से रूट डायवर्जन लागू होगा। 15 स्थानों पर रूट डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। 26 फरवरी तक लागू रहेगा। सभी प्वाइंट पर ड्यूटी रहेगी। कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है।
-प्रमोद मान, यातायात प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed