फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahashivratri: Route diversion from today

महाशिवरात्रि : रूट डायवर्जन आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Route diversion from today
संभल। महाशिवरात्रि के चलते पांच दिन के लिए जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। बुधवार की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी की शाम छह बजे तक यह डायवर्जन जारी रहेगा। इस दौरान तय मार्गों से ही भारी वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कांवड़िये हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर, नरौरा इत्यादि विभिन्न स्थानों से जल कांवड़ लेकर आते हैं और विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं। इसमें पैदल भी कांवड़ियें शामिल होते हैं। इसको देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। बताया कि जिन मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वहां से भारी व्यवसायिक एवं मालवाहक वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर, प्राइवेट बस, रोडवेज बस आदि को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। तय मार्ग से ही वाहन आगे जाएंगे।
विज्ञापन

00000000000
यह है डायवर्जन प्लान-


1- मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गंवा, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इन्द्राचौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



2- मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात बिलारी में बिलारी-सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय से आगे बढ़ेगा।


3- बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कालेज बाईपास (बहजोई रोड) से संभल तिराहा से संभल चौधरी सराय से आगे बढ़ेगा।

4- इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा, बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा की ओर जाएगा।
000000
इन मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित-
चंदौसी से राजघाट- बबराला मार्ग-

चंदौसी से बहजोई-पाठकपुर-धनारी-ग्राम कैल-इन्द्राचौक बबराला राजघाट तक किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेगा।

जोया से बहजोई मार्ग-


जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमोली से संभल की ओर तथा संभल से पातालेश्वर मंदिर हयातनगर से बहजोई मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

चौधरी सराय चौराहा से सैदनगली गजरौला मार्ग-



चौधरी सराय चौराहा से सैदनगली-हसनपुर मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

गवां चौराहा से रहरा हसनपुर मार्ग:-



गवां चौराहा से रहरा हसनपुर मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।



वाजिदपुरम से भोलेश्वर चौकी खग्गुपुरा मार्ग-



वाजिदपुरम से भोलेश्वर चौकी से खग्गुपुरा मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन नहीं होगा।

खिरनी तिराहा से आदमपुर मार्ग-



खिरनी तिराहा से आदमपुर मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों का आवागमन नहीं होगा



नेहरू चौक की ओर से इन्द्रा चौक- नूरपुर तिराहा मार्ग-
इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग पर भारी व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर ही आगे बढ़ेंगे। और राजघाट इन्द्राचौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा।

00000000000000
डायवर्जन प्वाइंट-



1- नेहरू चौक गुन्नौर, थाना- कोतवाली गुन्नौर



2 नूरपुर तिराहा, थाना- बबराला


3. इन्द्राचौक बबराला, थाना- बबराला (सिंगल मार्ग पर ड्यूटी)


4. केसरपुर तिराहा, थाना- रजपुरा



5. गंवा संभल रेहरा तिराहा, थाना रजपुरा



6. इस्लामनगर चौराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई


7. संभल तिराहा बहजोई, थाना कोतवाली बहजोई


8. बेहटा जयसिंह चौराहा, थाना कोतवाली बहजोई


9. चौधरी सराय चौराहा, थाना कोतवाली संभल


10 चंदौसी चौराहा संभल, थाना कोतवाली संभल


11 वाजिदपुरम बाईपास संभल, थाना थाना रायसत्ती


12 भोलेश्वर चौकी संभल, थाना थाना रायसत्ती

13 खग्गूपुरा बाईपास सम्मल, थाना कोतवाली नखासा


14. सिरसी बिलारी तिराहा, थाना- हजरतनगर गढ़ी



15. नया बाईपास, सिम्स कॉलेज, थाना कोतवाली चंदौसी


16. संभल तिराहा चंदौसी, थाना कोतवाली चंदौसी


17. गांधीमूर्ति तिराहा बिलारी, थाना कोतवाली बिलारी (बनियाठेर डायवर्जन)



18. बिचैटा चौराहा, थाना कुढ़फतेहगढ़ (बेरनी मंदिर पर जलाभिषेक के दृष्टिगत रामपुर की तरफ से आने वाले समस्त भारी वाहनों को वाया स्योडारा बिलारी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा तथा तहसील चौराहा से बिचैटा चौराहा तक बेरनी मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed