फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahaarati of Lord Shiva-Parvati was done by doing Jalabhishek

Sambhal News: जलाभिषेक कर की भगवान शिव-पार्वती की महाआरती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mahaarati of Lord Shiva-Parvati was done by doing Jalabhishek
संभल। हिंदू जागृति मंच की ओर से सावन माह में नगर के अमृत कूप मंदिर में भगवान शिव की महाआरती की गई। जिसमें सामूहिक रूप से जलाभिषेक और भजन गायन भी किया गया।
विज्ञापन

नगर के अमृत कूप मंदिर में अजय शुक्ला के निर्देशन में यजमान सुबोध कुमार गुप्ता, भरत मिश्रा, आशा गुप्ता और हिमानी मिश्रा ने सबसे पहले भगवान शिव का चंदन लगाकर, बेलपत्र, गंगाजल, दूध, शहद, मिष्ठान, पुष्प आदि से अभिषेक व पूजन किया। भजनों से श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सुबोध गुप्ता ने कहा कि सावन का स्वागत करना है तो अपने अंदर से ईष्या, द्वेष, भय, क्रोध और अहंकार को मिटाना होगा। हृदय को निर्मल और पवित्र बनाना होगा।जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई भी श्रद्धा भाव से सावन के सभी सोमवार का व्रत करता है तो उस व्यक्ति पर भगवान शिव और पार्वती की अवश्य कृपा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी आशा गुप्ता, सभासद महावीर सिंह, सुभाष चंद्र मोंगिया, यज्ञदत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अंकुर रस्तोगी, अमित शुक्ला, सुमन कुमार वर्मा, वैभव छाबड़ा, नवीन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed