फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   madhya ganga nahar k gairaj ka tala tod bemiyadi dharna

मध्यगंगा नहर के गैराज का ताला तोड़ बेमियादी धरना

Wed, 28 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 28 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन भाकियू असली के आह्वान पर चल रहा है।
विज्ञापन

आंदोलन के तहत सोमवार को मध्य गंगा नहर के कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया गया था। धरने खुले आसमान के नीचे चल               रहा है। किसान सर्दी में हाल बेहाल हो रहे हैं। भाकियू नेताओं ने मध्य गंगा नहर के अधिकारियों से गैराज की चाभी मांगी जब उन्होंने चाभी नहीं दी तो किसानों ने ताला तोड़ दिया। अब किसान वहां पर अपने बिस्तर लगाकर लेट गए हैं और आंदोलन जारी रखने का एलान कर रहे हैं। 


भाकियू असली के जिला महामंत्री संजीव गांधी का कहना है कि बेमियादी धरने की शुरूआत सोमवार को की गई है। धरना स्थल पर बेहद सर्दी है रात्रि में किसी किसान की जान भी जा सकती है। इसे लेकर मध्य गंगा नहर के कार्यालय में खाली पड़े गैराज को मांगा गया था लेकिन जब गैराज की चाभी नहीं मिली तो किसानों ने उसका  ताला तोड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की ओर से कमिश्नर तथा एसडीएम से भी बातचीत की गई थी।  कमिश्नर ने कहा था कि किसानों के लिए गैराज खाली करा देंगे पर ऐसा न हो सका। इसलिए मजबूरी में ताला तोड़ना पड़ा। उनका कहना था कि पुनर्वास अनुदान मध्य गंगा नहर के बनाए जाने के समय से ड्यू है। इसे लेकर कई बार शासन तक शिकायतें की गईं हैं पर समाधान नही हो सका।
विज्ञापन


मुआवजे की मांग पर दूूूसरे दिन भी जारी रही तल्खी
चंदौसी(ब्यूरो)। किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को दूसरे दिन तहसील के मेन गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गेहूं की बर्बाद फसल के मुआवजे की मांग की। शासन-प्रशासन पर निशाना साधा। किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों ने नारेबाजी की। प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। सरकारों का किसानों के प्रति ढुलमुल रवैये की निंदा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 गन्ना किसानों के बकाए का भी मुद्दा उठा। रामेश्वार दयाल शर्मा ने कहा कि मुआवजा मिलने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। डा. मंगल सैन सैनी, सोमपाल सिंह, भीकम जाटव, सुबराती, शिशुपाल सिंह, नीलकमल कश्यप, रामकुंवर, भीकम सिंह राणा, माया देवी, चंद्रवती, रेशमा, रुहाना, नसीमा, अमीर जहां, शहनाज मौजूद रहे।


गन्ना खरीद में मनमानी का आरोप लगाया 
रजपुरा/गवां। कस्बा रजपुरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में मंगलवार को किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने डीएसएम शुगर मिल रजपुरा द्वारा गन्ना खरीद में मनमानी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि मिल द्वारा समय से पर्ची नहीं दी जा रही हैं। मिल में ट्रांसपोर्टर्स द्वारा गन्ना खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है। वहीं किसानों ने गन्ना खरीद प्रणाली में सुधार न लाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान क्षेत्र के राजेश कुमार, बीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, महेशपाल सिंह, हरज्ञान सिंह, लखपत सिंह, वीरेश कुमार, चरनपाल सिंह मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed