{"_id":"570955cc4f1c1b1d2ec810f3","slug":"macha-hangama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ने पर भड़के आढ़ती, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़ने पर भड़के आढ़ती, जमकर हुआ हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
उप जिलाधिकारी जेबी सिंह ने शनिवार को मंडी समिति में छापा मारा। एक ट्रक पकड़ा, जिसमें में करीब 225 क्विंटल माल भरा था, जबकि गेटपास 200 क्विंटल का था। एसडीएम ने गेट ड्यूटी पर तैनात सुपरवाइजर हरिओम गुप्ता को फटकार लगाई।
उनके निलंबन की संस्तुति की है। कार्रवाई से आढ़ती भड़क गए। आढ़तियों की एसडीएम से तीखी बहसबाजी हुई। एसडीएम ने दोपहर करीब सवा दो बजे छापेमारी की। मंडी समिति के गेट से निकलते हुए एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक में सरसों भरी थी।
एसडीएम ने गेटपास चेक किया। गेटपास पर 200 क्विंटल माल लिखा था। जबकि ट्रक में माल ज्यादा था। एसडीएम ने आढ़ती पर पांच हजार रुपये का जुर्माना डाला। एसडीएम की इस कार्रवाई से आढ़ती इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडी समिति का कांटा खराब है, इसलिए ट्रक को बाहर तोलने के लिए ले जाया रहा था। आढ़तियों की एसडीएम से इस मुद्दे पर काफी बहस भी हुई। सीओ अफसर अब्बास जैदी भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर व्यापारी शांत हुए।