फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lovers caught on neighbor's roof, panchayat arranged their marriage

Sambhal News: ऑल यूपी चैलेंज कप में बहजोई ने अमरोहा को 82 रन से हराया

Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Lovers caught on neighbor's roof, panchayat arranged their marriage
बहजोई में क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ी को  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि व आयोजक। - फोटो : स्रोत-आयोजक
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवां लीग मैच मुकाबला बहजोई व अमरोहा के बीच हुआ। इसमें बहजोई की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अमरोहा को 82 रन से हरा दिया। बहजोई के मयंक शर्मा को मेन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

रविवार को सुबह करीब 11 बजे बड़ा मैदान पर अमरोहा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बहजोई की टीम ने पहले बैंटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 188 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी अमरोहा की टीम 19.5 ओवर में 106 रन बनाकर ढेर हो गई। इस प्रकार बहजोई की टीम ने अमरोहा को 82 रन से हरा दिया। अपनी टीम के लिए तीन विकेट लेकर 28 रन बनाने वाले बहजोई के खिलाड़ी मयंक शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। अंपायर बब्लू मास्टर रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू ने व स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजक नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान व तरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

आयोजक ने बताया कि तीन फरवरी को सुबह 11 बजे से ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा लीग मैच मुकाबला चंदौसी व मेरठ की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article