फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Love, rape, marriage and now thrown out of the house after giving triple talaq

प्यार, दुष्कर्म, निकाह और अब तीन तलाक, 87 दिनों में क्या से क्या हो गया

Thu, 09 Feb 2023 06:50 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 09 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Love, rape, marriage and now thrown out of the house after giving triple talaq
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धनारी (संभल)। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, थाना धनारी क्षेत्र के गांव की घटना है। गांव के ही युवक ने पहले युवती से बात कर प्रेम जाल में फंसाया और परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया था और समझौते में निकाह कर दिया था। अब युवती का आरोप है कि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता। पीड़िता ने जेठ पर अश्लीलता का आरोप लगाया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया है। यह सब घटनाक्रम करीब तीन माह में हो गया। थाने पहुंची युवती ने पति व ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक का उनके घर आना जाना था। आरोपी उससे बात करता था और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। 13 नवंबर 2022 को उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी। आरोपी ने घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। रोने की आवाज सुनकर अन्य लोग आ गए थे और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। इस बात को लेकर गांव के लोग एकत्र हो गए थे और आरोपी के पिता को भी बुलाया था। समाज की दुहाई देकर आरोपी युवक के साथ उसका निकाह करा दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय तक ससुराल में ठीक रहा। इसके बाद आरोपियों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। ससुराल पक्ष की सास, ससुर, तहेरा ससुर, तहेरा जेठ, ननद आदि दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि सात फरवरी को उसका तहेरा जेठ कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी चला गया। इस मामले की शिकायत पति से की। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक, मारपीट, दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष धनारी कावेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के साथ करता है खेती, कभी कभी चलाता है ट्रक
पीड़ित युवती पढ़ी लिखी नहीं है। उसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। आरोपी की उम्र करीब 23 साल है। पिता के साथ खेती करता है। बुकिंग मिलने पर गांव निवासी एक व्यक्ति के ट्रक पर ड्राइविंग भी करता है। युवती के घर पर आना जाना था, वहीं से युवक ने बातचीत शुरू कर दी थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed