{"_id":"592b1c804f1c1ba915bdb0c7","slug":"loot-family-chandausi","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख लूटे, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख लूटे, पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 29 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
संभल के कुरकावली गांव में बदमाशों की पिटाई से घायल आवेरूम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के कुरकावली गांव में शनिवार की रात कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने एक परिवार के छह सदस्यों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और विरोध पर जमकर पीटा।
इसके बाद इत्मिनान से घर में रखे एक लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत तकरीबन 3.50 लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंचे पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने बदमाशों को खदेड़ने के लिए फायरिंग की।
इस दौरान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में काफी देर तक काबिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुरकावली गांव निवासी वाहिद पुत्र मनफूल का घर गांव के बाहरी छोर पर है। शनिवार की रात 1.30 बजे पांच सशस्त्र बदमाश वाहिद के घर में घुस गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार के छह सदस्यों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर उन्हें लाठी डंडों से पीटा।
इसमें वाहिद, उसका बेटा हारुन, नजारुल, पत्नी जयतून बैगम, बेटी आवेरुम, आठ वर्षीय देभता अमन, आसमां, राहिदा घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट शुरू कर दी।
करीब एक घंटे तक बदमाश घर में उत्पात मचाते रहे। घर में रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया। कमरे में संदूक रखा था, उसका ताला तोड़ दिया। इसमें रखे एक लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात सहित 3.50 लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर वाहिद के रिश्तेदार पहुंच गए।
उन्होंने बदमाशों को ललकारते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होने पर बदमाश भागने लगे। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों और पुलिस ने बदमाशों के लिए काफी देर तक जंगल में कांबिंग की। लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आ सका। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।