फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Long queues of tractor-trolleys on the highway for placing potatoes in cold stores

कोल्ड स्टोर में आलू रखने को लगी हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की लंबी कतारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Long queues of tractor-trolleys on the highway for placing potatoes in cold stores
जुनावई। कोल्ड पर आलू जमा करने पहुंचने वाले किसानों की लाइन लगी है। लेबर कम होने और लोडिंग की कम क्षमता के चलते किसान दो दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हाईवे पर लाइन लगाकर रात में किसान आलू की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के पास बने कोल्ड स्टोर में किसान अपना आलू भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में लाद कर हाईवे पर दो दिन से खड़े हैं। समय से आलू न उतरने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। क्षेत्र के गांव विजुआ नगला निवासी किसान बबलू सिंह ने बताया कि हमारी 50 बीघा जमीन पर आलू की फसल हुई थी। गांव नगला निवासी किसान रामप्रकाश ने बताया कि उनके पास 28 बीघा भूमि में आलू की फसल की थी। वह आलू ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर कोल्ड स्टोर के बाहर खड़े हैं। लेकिन अभी तक आलू का उतार नहीं हो पाया है। दिन-रात बैठकर आलू की रखवाली करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर मैनेजर सुरेश राय ने बताया कि प्रतिदिन 800 बोरी आलू उतार व लोडिंग की जाती है। इस समय किसान अधिक संख्या में आलू लेकर कोल्ड स्टोर आ रहे हैं। इस कारण बाहर लाइन लग रही है। किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed