फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lok Sabha Speaker expressed happiness over the grand construction of Shri Kalki Dham Temple

Sambhal News: लोकसभा अध्यक्ष ने श्री कल्कि धाम मंदिर के भव्य निर्माण पर जताई खुशी

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker expressed happiness over the grand construction of Shri Kalki Dham Temple
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुभकामना संदेश भेजा है। जिसमें उन्होंने श्री कल्कि धाम मंदिर के भव्य निर्माण पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि श्री कल्कि धाम मंदिर का भव्य निर्माण उत्तर प्रदेश के संभल जिले में किया जा रहा है। भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं, जो प्रत्येक युग में धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश हेतु विभिन्न स्वरूप और अवतारों में प्रकट होकर ब्रह्मांड में संतुलन बनाए रखते हैं। यह मान्यता है कि जब इस युग में अधर्म और अन्याय अपने चरम पर पहुंच जाएगा, तब भगवान विष्णु श्री कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होकर धर्म की पुनर्स्थापना करेंगे। भगवान विष्णु के इन्हीं दिव्य अवतार को समर्पित श्री कल्कि धाम मंदिर का निर्माण समस्त सनातन धर्मावलंबियों एवं वैष्णव भक्तों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। यह श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और धर्मप्रेम की प्रेरणा का अनुपम स्रोत बनेगा। यह मंदिर सनातन धर्म और आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार को एक नई दिशा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed