{"_id":"626ae38a5000343ca658e2f4","slug":"loco-pilot-saved-life-of-farmer-who-came-to-commit-suicide-chandausi-news-mbd4263082152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने पहुंचे किसान की लोको पायलट ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने पहुंचे किसान की लोको पायलट ने बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर के आने पर एक वृद्ध आत्महत्या करने के लिए ट्रैक पर कूद गया। वृद्ध को ट्रैक पर कूदता देख लोको पायलट ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। स्टेशन पर तैनात जीआरपी सिपाही ने ट्रैक पर कूदे वृद्ध को उठाया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.40 बजे बबराला रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आई, तभी एक वृद्ध आत्महत्या करने की नीयत से ट्रैक पर कूद गया। वृद्ध को ट्रैक पर देख लोको पायलट ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। वहीं प्लेटफार्म पर खड़े जीआरपी के जवान नीरज कुमार ने अपनी जान की जोखिम में ट्रैक पर कूद वृद्ध को बचा लिया। घटना को देख रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने जीआरपी जवान की प्रशंसा की। गुन्नौर क्षेत्र के गांव भागनगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध खचेड़ू ने जीआरपी को बताया कि वह किसान है। परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाने का फैसला लिया है। बाद में पुलिस की सूचना पर वृद्ध के परिजन भी पहुंच गए। जीआरपी ने परिजनों के हिदायत देकर वृद्ध को उनके साथ भेज दिया।
रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि सुबह 8.40 बजे बरेली से अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया। रेल ट्रैक पर वृद्ध को देख ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तभी जीआरपी जवान ने ट्रैक पर कूद वृद्ध को बचा लिया।