फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal

कहीं लॉकडाउन उल्लंघन हुआ तो कहीं खाकी ने सख्ती से कराया पालन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal
संभल/चंदौसी। नगर में लॉकडाउन के पालन के लिए पुलिस ने जमकर लाठी फटकारी और लोगों को मुर्गा बनाया है। इस दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। जो लोग अपनी जरूरतों के लिए निकले वह भी वापस घर लौट गए। यह सख्ती दोपहर के बाद से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई। जगह जगह चेकिंग की और लोगों से पूछताछ की गई। शंकर चौराहे पर अनावश्यक घूम रहे लोगों पर लाठी भी चलाई और मुर्गा भी बनाया। फिर से अनावश्यक न घूमने की हिदायत दी। पुलिस की सख्ती होने पर लोगों ने पालन किया। दरअसल सुबह को 6 बजे से 11 बजे तक नगर के बाजार में आवश्यक सामग्री बिक्री के लिए प्रशासन की ओर से इजाजत दी हुई है। लोग जमकर खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कई जगह भीड़ एकत्र होने पर दूरी टूट गई। इसी के चलते पुलिस ने सख्ती दिखाई। वहीं दूसरी ओर चंदौसी में कई जगह उल्लंघन किया गया। लोग सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। हालांकि एसडीएम और सीओ फोर्स के साथ पालन कराने के लिए सड़क पर भ्रमण करते रहे। जहां अधिकारी पहुंच रहे थे वहां सन्नाटा खींचना शुरू हो रहा था। अधि कारियों ने कोरोना संक्रमण केे दौर में जागरूक बनने की लोगों से अपील की है। जिससे संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed