{"_id":"5f1c7c6c8ebc3e638e07873d","slug":"lockdown-in-sambhal-sambhal-news-mbd3570554191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं दिखी सख्ती तो कहीं लोग घूमते दिखे, वाहन भी भरते रहे रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं दिखी सख्ती तो कहीं लोग घूमते दिखे, वाहन भी भरते रहे रफ्तार
कैसा ये लॉकडाउन-संभल के चमन सराय में साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन कुछ ऐसी चहल पहल नजर आई।
- फोटो : SAMBHAL
Link Copied
संभल। साप्ताहिक लॉक डाउन के पहले दिन पूरी तरह सफलता नहीं दिखाई दी। कहीं पुलिस की सख्ती के चलते सन्नाटा दिखाई दिया तो कहीं लोग घूमते नजर आए। हॉटस्पॉट सील क्षेत्र में भी नियमों का पालन नहीं हुआ। यह लापरवाही उस समय हो रही है जब लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सामाजिक दूरी का उल्लंघन और मास्क न लगाना मानो आम बात है जबकि बचाव ही कोरोना वायरस से बचने का पहला उपाय है।
विज्ञापन
शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन का पहला दिन सफल नहीं रह। लॉकडाउन का कहीं पालन हुआ और कहीं जमकर उल्लंघन किया गया। बरेली सराय में बने हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में काफी लोग इधर उधर घूमते दिखाई दिए। नखासा में बने हॉट स्पॉट सील क्षेत्र में भी यही हाल रहा। इसके अलावा चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा और चौधरी सराय में आम लोग अनावश्यक रूप से घूमते मिले। हालांकि जगह-जगह पुलिस का पहरा भी लगा हुआ था लेकिन इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
मालूम हो शासन की मंशा है कि दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना पर वार किया जाए। जिससे इस खतरनाक संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। निकायों को सफाई और सैनिटाइजेशन करने के लिए भी कहा गया है। निकायों की ओर से यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। लेकिन लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।