{"_id":"5e84b37c8ebc3e78bb34de74","slug":"lockdown-in-sambhal-sambhal-news-mbd3449016166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे कोटेदार, खाद्यान्न मानक से कम देने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आदेश की अवहेलना कर रहे कोटेदार, खाद्यान्न मानक से कम देने पर हंगामा
विज्ञापन
संभल। लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो जाए इसके लिए खाद्यान्न का वितरण सरकार ने बुधवार को शुरू किया है। अंतयोदय, मनरेगा मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, श्रम विभाग में रजिस्टर्ड मजदूरों को निशुल्क खाद्यान्न दिया गया। सामान्य पात्र कार्डधारकों के राशन में कई स्थानों पर कोटेदारों ने कटौती की है। इस पर हंगामा हुआ और शिकायतें भी हुईं पर कार्रवाई नहीं हुई। कार्ड धारकों का कहना है कि सरकारी आदेशों की अवहेलनाकर पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के स्थान पर पात्र व्यक्तियों को चार किलोग्राम प्रति यूनिट खाद्यान्न का वितरण किया गया।
जिले भर में सुबह 7 से 12 बजे तक व दोपहर एक बजे से छह बजे तक खाद्यान्न वितरण शुरू किया गया, लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी को नजरअंदाज किया। महिला और पुरूष बड़ी तादात में खाद्यान्न लेने पहुंचे। भीड़ सामान्य दिनों जैसी नजर आई। असमोली के गांव ओबरी में खाद्यान्न को लेकर हंगामा हुआ। अंत्योदय कार्ड धारकों ने रुपये लेने का आरोप लगाया तो कुछ कार्ड धारकों ने प्रति यूनिट चार किलोग्राम खाद्यान्न देने की बात कही। इसी बात को लेकर काफी हंगामा होता रहा। वहीं गांव फत्तेपुर सराय और मुजफ्फरपुर में भी खाद्यान्न कम देने को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। फत्तेपुर सराय में 100 डायल करके पुलिस भी बुलाई गई। पर समाधान नहीं निकला।
जहां से शिकायत आई वहां पर अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की गई है। वह खुद भ्रमण पर रहे और कोटेदारों से सरकारी मानकों के अनुरूप वितरण कराया है।
नरेंद्र तिवारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, संभल।