{"_id":"5e84b21c8ebc3e6fa571d886","slug":"lockdown-in-sambhal-sambhal-news-mbd344900629","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं लगाने पर शर्ट उतरवाकर मुंह से बंधाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मानेंगे तो यह भी होगा- सिरसी में बुधवार को जो लोग मास्क लगाए हुए नहीं मिले पुलिस ने उनसे उनकी ?
- फोटो : SAMBHAL
Link Copied
मास्क नहीं लगाने पर शर्ट उतरवाकर मुंह से बंधवाई, घूमते मिले तो कान पकड़वाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल/रजपुरा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अनावश्यक घूम रहे लोगों पर सख्ती दिखा रही है। साथ ही अलग-अलग अंदाज में सजा भी दे रही है। बुधवार को नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में मास्क न लगाने पर पुलिस कर्मियों ने संभल मुरादाबाद मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार व पैदल लोगों को अलग अंदाज में सजा दी। पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ा तो मास्क नहीं होने पर उनकी शर्ट उतरवा कर मुंह पर बंधवा दी। इसके अलावा कुछ पैदल चलने वाले लोगों को कान पकड़ने की सजा दी गई। दरअसल कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है और लोगों से घरों में रहने की सरकार ने अपील की है। इसके बाद भी लोग घरों में न रहकर अनावश्यक घूम रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का अंदेशा बरकरार है। लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर पुलिस अलग अलग अंदाज में सजा दे रही है। रजपुरा में लॉकडाउन तोड़ने पर 30 लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।