फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lockdown in sambhal chandausi

जिले में लॉकडाउन में बंद रहा बाजार, चहलकदमी रही बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
lockdown in sambhal chandausi
चंदौसी के सुभाष रोड पर लॉकडाउन के दौरान घूमते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी/गुन्नौर। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहे। हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ मेडिकल स्टोर व दूध की दुकानें खुली रहीं। बाजार में चहलकदमी रही। दोपहर को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़कों पर घूम रहे नागरिकों को लाठी फटकार घरों को भेजा। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को लॉकडाउन की याद दिलाई। पुलिस की लाठी देखकर कोई दवाई लेने, तो दूध लेने के लिए बाहर आने का बहाना बनाता नजर आया। इसके बाद भी मोहल्लों व गलियों में लोगों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक 59 घंटे का लॉकडाउन लगने के बाद शनिवार को चंदौसी व गुन्नौर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। शासन के निर्देश पर मेडिकल स्टोर व दूध की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई थी। शनिवार को नागरिक सुबह आठ बजे से दोपहिया वाहन व पैदल दूध लेने के बहाने बाजारों में घूमने निकल पड़े। जिसमें दूध व दवा लेने वाले नागरिकों की संख्या बहुत कम थी। ज्यादातर लोग दोपहिया वाहनों पर सैर-सपाटा करने के उद्देश्य से घर से बाहर निकले थे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वाहनों व पैदल बेवजह घूम रहे लोगों को लाठी फटकारी और घरों में भेजा। प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस बल के साथ शहर का मुआयना करते नजर आए। इस दौरान जो सड़कों पर घूमते नजर आए उन्हें घर जाने की हिदायत दी गई। सड़कों से लोग हटने के बाद गली-मोहल्लों में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की गश्त के दौरान गली-मोहल्ले के लोग दुबक जाते और जाने के बाद दोबारा फिर बाहर निकल आए। गली-मोहल्लों में लोग एकत्र होकर एक-दूसरे से बातचीत करते भी दिखाई दिए। शाम को फिर से नागरिक दूध व दवा लेने के लिए बाहर सड़कों पर आ गए। नागरिकों को घर भेजने के लिए पुलिस ने फिर एक बार सख्ती की और लाठी फटकार कर लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी।
पुलिस ने बेवजह घूमने वालों पर फटकारी लाठी
चंदौसी। लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर घूमने वाले ई-रिक्शा चालक, बाइक सवार, पैदल लोगों पर पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई। शनिवार को फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, खुर्जा गेट, सुभाष रोड, जारई गेट, सीकरी गेट, बड़ा बाजार, बिसौली गेट, ब्रह्म बाजार क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान भी नागरिक बेवजह चहलकदमी करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने की स्थानों पर ई-रिक्शा चालक व बाइक सवार को लाठी मार घरों को भेजा।
दोपहर को सड़कों पर नजर आया सन्नाटा
चंदौसी। पुलिस की सख्ती के बाद दोपहर को नगर की सड़कें सूनसान नजर आई। सुबह के समय चहलकदमी कर रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और लाठी फटकारी। पुलिस कर्मियों की लाठी की फटकार का असर दोपहर तक दिखाई दिया।

कुछ दुकानदारों ने दुकान खोलने का किया प्रयास
चंदौसी। बाजार में कुछ दुकानदारों ने दुकान खोलने का प्रयास किया। दुकान का शटर बंद कर अंदर कपड़ों की बिक्री की सूचना पर पुलिस घास मंडी पहुंच गई। वहां लाठी फटकार दुकान बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed