संभल। जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को दीपा सराय मोहल्ले में सड़क में हुए गड्ढे को ईंटें-रोड़ी डालकर भरा है। इसके बाद राहगीरों को आवागमन में कुछ सहूलियत मिलेगी, लेकिन हैरानी इस बात की है कि इन गड्ढों को भरने के लिए नेताओं और सामाजिक लोगों ने पालिका में कई बार पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कई सड़कों पर गड्ढे हैं। इससे आवागमन प्रभावित है और हादसों का डर रहता है। स्थानीय नेता इन गड्ढों को सही कराने के लिए नगर पालिका के अलावा प्रशासन के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इसके बाद शनिवार को जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के पदाधिकारी दीपासराय में पहुंचे। उन्होंने रायसत्ती तक हुए गड्ढों में से कुछ को ईंटें और रोड़ी डालकर भरा गया है। इस दौरान डा. नाजिम, मोअज्जम खां, सैयद असलम, आफताब खां, आमिर उल इस्लाम, महावीर सिंह, इकराम तुर्की, जावेद जमाल, अकीब, नादिर आदि रहे।