फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lives are shivering in a single blanket at the district hospital.

Sambhal News: जिला अस्पताल में एक कंबल में ठिठुर रही जिंदगानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lives are shivering in a single blanket at the district hospital.
संभल के जिला अस्पताल में ठंड से बचने के लिए घर से लिहाफ मंगाकर ओढ़े हुए मरीज। संवाद  - फोटो : samvad
संभल। जिले में बढ़ती ठंड ने आम लोगों के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल में हालत यह है कि सरकारी एक कंबल ठंड रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए या तो घर से कंबल मंगवाने पड़ रहे हैं या फिर ठंड से कांपते हुए रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यूं तो जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को सरकार की ओर से कंबल उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता इतनी कमजोर है कि इस ठंड में राहत नहीं मिल पा रही है। मरीजों ने बताया कि सरकारी कंबल बेहद पतले हैं और कई तो फटने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर मालिनी की निवासी रामरती के भतीजे हरीशचंद्र ने बताया कि सक्षम परिवार तो घर से कंबल व रजाई ले आते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। उन्हें सरकारी कंबल पर ही निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में उनकी रातें ठंड में गुजर रही हैं। कई बार मरीजों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed