{"_id":"664941180d0b5477fa078de4","slug":"listening-to-shrimad-bhagwat-katha-gives-a-feeling-of-happiness-gaurav-dev-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-110260-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होती है सुख की अनुभूति : गौरव देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से होती है सुख की अनुभूति : गौरव देव
Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। नगर के स्टेशन रोड स्थित बांके बिहारी लाल मंदिर पर शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए।
कथावाचक आचार्य गौरव देव शर्मा ने बताया कि आज मानव भौतिक सुखों के चक्कर में अपने कर्मों को भूल गया है। इसी कारण मनुष्य कष्टों से घिरा पड़ा है। इसलिए मानव जीवन से सुख चैन गायब हो गया है। जब मनुष्य के पूर्व जन्मों के पुण्य उदय होते है। तभी उसे श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है। इस कथा के सुनने मात्र से ही मानव के जन्मों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है। इस कथा का रसपान करने वाले मानव को परम सुख व शांति की अनुभूति होती है। कथा वाचक ने कहा कि भागवत कथा खुशी प्रभु की इच्छा से ही प्राप्त होती है। अगर धन ज्यादा हो जाए तो नींद नहीं आती और धन कम हो तो चिंता सताने लगती है। कथा के दौरान सुंदर सुंदर भजनों का गायन हुआ। जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव से नृत्य करने लगे। कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस मौके पर अभय, डिंपल, संजू, उमेश वर्मा, अजय, पवन, शिव कुमार, प्रमोद, राकेश, कार्तिक गोयल, सोनू गोयल, सात्विक आदि मौजूद रहे।