{"_id":"6123f3a48ebc3e74e856c913","slug":"liquor-shop-salesman-s-body-found-hanging-from-tree-suspected-of-suicide-sambhal-news-mbd400189959","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला शराब की दुकान के सेल्समैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला शराब की दुकान के सेल्समैन का शव
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ की मढैया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो शव नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की जांच पड़ताल में परिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। सोमवार की सुबह गांव बाघऊ की मढैया निवासी कल्याण सिंह के 28 वर्षीय बेटे मोहरपाल का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार युवक शराब की एक दुकान पर सेल्समैन था और रक्षाबंधन पर घर आया हुआ था।
रविवार की शाम पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद युवक घर से निकल आया और सुबह में शव लटका मिला। कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि परिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की हकीकत सामने आ जाएगी।