{"_id":"6775a19ea42f43633901218a","slug":"lintel-has-been-laid-on-satyavrat-police-chowki-it-will-be-ready-soon-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117945-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सत्यव्रत पुलिस चौकी पर लिंटर पड़ा, जल्द तैयार होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सत्यव्रत पुलिस चौकी पर लिंटर पड़ा, जल्द तैयार होगी
विज्ञापन
संभल।
जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को पुलिस चौकी का लिंटर डाला गया है।
दिनरात कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे जल्द से जल्द पुलिस चौकी का निर्माण पूरा कराया जाए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस चौकी में कार्यालय, हॉल, हवालात और पुलिस कर्मियों के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। बुधवार को लिंटर डाला गया है। निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जनवरी के ही महीने में पुलिस चौकी तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद फोर्स की तैनाती की जाएगी। जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है।