फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard seen in the fields of Dhimarkhedi, panic among villagers

Sambhal News: धीमरखेड़ी के खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 12 May 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 12 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the fields of Dhimarkhedi, panic among villagers
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ी में शनिवार को खेतों में तेंदुए का शोर मचा। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन शाम तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल, उसमें दिखने वाले जानवर को तेंदुए होने का दावा किया है। लेकिन वीडियो साफ नहीं है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धीमरखेड़ी गांव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक जानवर कच्चे रास्ते पर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि वीडियो में दिखने वाला जानवर तेंदुआ है। लेकिन वीडियो साफ न होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। गांव निवासी शानू ने बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे उसे तेंदुआ दिखाई दिया था। जो मक्का के खेत में चला गया। इसी गांव के छुन्नू और पीतम सिंह ने भी तेंदुआ देखने का दावा किया है। तेंदुए के शोर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मालूम हो तिमनपुर गांव में करीब दो महीने पहले तेंदुए की हलचल काफी रही थी। वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। ग्रामीणों का मानना है कि यह तेंदुआ वही है जो तिमनपुर में था। वन विभाग के डिप्टी रेंजर उस्मान अली ने बताया कि सूचना मिली है। रविवार को गांव जाकर जानकारी की जाएगी। यदि तेंदुआ होगा तो पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed