{"_id":"6983a82052edf0d0c10f6435","slug":"lekhpal-will-investigate-the-death-of-blo-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126645-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लेखपाल करेंगे बीएलओ की मौत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लेखपाल करेंगे बीएलओ की मौत की जांच
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर डाल निवासी शिक्षामित्र की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। इस मामले में बुधवार को एसडीएम आशुतोष तिवारी टीम के साथ गांव पहुंचे और परिवार जनों से जानकारी ली। लेखपाल से जांच कराने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बता दें कि ग्राम फतेहपुर डाल निवासी शिक्षामित्र बृजपाल सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में करीब 24 वर्ष से शिक्षामित्र थे। उन्हें प्रशासन की ओर से बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके तहत वह एसआईआर फार्म भरवाने का कार्य कर रहे थे। परिवारी जनों के अनुसार दो फरवरी की रात करीब आठ बजे हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था।
पहले चंदौसी और बाद में उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। मामला मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बुधवार को एसडीएम आशुतोष तिवारी टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता कर जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि शिक्षामित्र की मौत नेचुरल है। लेखपाल को जांच कर मदद करने के लिए कहा गया है। हर संभव सरकारी मदद दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।