{"_id":"6446ddae28b27c1557095555","slug":"leaving-the-city-the-candidates-engaged-in-connecting-the-voters-settled-in-the-village-sambhal-news-c-15-1-124800-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शहर छोड़कर गांव में बसे मतदाताओं को जोड़ने में लगे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शहर छोड़कर गांव में बसे मतदाताओं को जोड़ने में लगे प्रत्याशी
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद के आसपास बड़ी संख्या में आबादी बसी हुई है। इसमें कई गांव हैं। कहने को यह नगर पालिका परिषद से सटे हैं लेकिन यह हिस्सा ग्राम पंचायत का हैं। शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में ऐसे लोग गांव में जाकर बस गए हैं जिन्होंने कम कीमत में जमीन लेकर मकान बनाए हैं लेकिन यह अभी निवासी शहरी क्षेत्र के हैं।
इन लोगों की निकाय चुनाव आते ही खोजबीन शुरू हो गई है। निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के साथ ही जिस वार्ड में यह लोग पहले रहते थे वहां के सदस्य पद के प्रत्याशी भी इन लोगों की आवभगत करने में जुटे हैं। नगर पालिका परिषद संभल में 37 वार्ड हैं। मतदाताओं की संख्या 192733 है। संभल नगर पालिका परिषद क्षेत्र का मतदान भी 60 प्रतिशत के आसपास रहता है। 2017 में 58 प्रतिशत करीब हुआ था।
इस बार भी मतदान प्रतिशत सही रहने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए तमाम दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी उन लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं जो पहले नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रहते थे लेकिन अब नगर से सटे किसी गांव में जाकर रहने लगे हैं, लेकिन मतदाता अभी भी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के ही हैं। इन मतदाताओं को काफी तवज्जो दी जा रही है। इन पर ध्यान भी सभी दलीय और निर्दलीय प्रत्याशी दे रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र से सटे हैं यह गांव : शहर से सटे मंडी किशनदास सराय, आलम सराय देहात, शहजादी सराय, नूरियो सराय, सैफ खां सराय, लोधीसराय (नईबस्ती), सीतापुरी, वाजिदपुर सराय, नया गांव (मल्ली सराय), कमल सराय, वाजिद सराय गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों में शहरी क्षेत्र से जाकर लोग बसे हैं। माना जा रहा है कि कई हजार मतदाता हैं जो शहर से बाहर जाकर बसे हैं।