फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lease is from one place and mining is done somewhere else, fine of Rs 10.69 lakh

Sambhal News: पट्टा कहीं का और खनन कहीं और, 10.69 लाख का जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Lease is from one place and mining is done somewhere else, fine of Rs 10.69 lakh
जुनावई(संभल)। जुनावई थाना क्षेत्र के असदपुर गंगा घाट पर पोकलेन मशीनों से अवैध बालू खनन होता मिला है। खनन कर रहे लोगों का पट्टा किसी दूसरे स्थान का था और वह अवैध तरीके से खनन कर रहे थे। इसकी सूचना आला अधिकारियों को हुई तो वह संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही खनन में लगे लोग वाहन और मशीनें छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर 27 लोग गिरफ्तार कर लिए। 10 ट्रक और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। इनको सीज किया गया है। पकड़े गए लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। इसके अलावा 10.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि असदपुर गंगा घाट पर पिछले एक माह से मैंसर्स एसएस इंफ्राटेक के राजकुमार शर्मा द्वारा बालू खनन कराया जा रहा है। शुक्रवार की शाम आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। मौके पर खनन होता मिला लेकिन यह खनन उस स्थान पर किया जा रहा था जहां पट्टा नहीं था। इसके चलते यह अवैध माना गया। वाहन ओवरलोड मिले। खनन विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने जुर्माने की कार्रवाई की है। पकड़े गए लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। वाहन सीज कर दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसकी विस्तृत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
राजस्व की हानि और नियमों की अनदेखी, जिम्मेदार रहते हैं बेपरवाह

पट्टे के नाम पर अवैध खनन का यह जिले में पहले मामला नहीं है। इससे पहले भी यह मामले प्रकाश में आ चुके हैं। पट्टा कहीं का कराया जाता है और खनन कहीं से किया जाता है। इससे सरकार को राजस्व की हानि हो जाती है और नियमों की पूरी अनदेखी होती है। इससे सवाल निगरानी पर उठता है कि इन बड़े खनन की निगरानी क्यों नहीं की जाती। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचता है तो कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इसके अलावा यह खेल चलता रहता है। अब मामला पकड़ में आया है तो कई जिम्मेदार भी आला अधिकारियों की कार्रवाई से डरे हुए हैं। क्योंकि अगली कार्रवाई उन अधिकारी और कर्मचारियों पर होनी है जिनको निगरानी करनी थी।

00000000000
इन पर हुई कार्रवाई

गुन्नौर के एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दिलीप शर्मा, भारत सिंह, राहुल कुमार निवासी जिरौली धूमसिंह थाना अतरौली जनपद अलीगढ़, मोनू सिंह निवासी सिमथला थाना अतरौली अलीगढ़, संजय गिरि निवासी पवांरी थाना बबराला, बबलू निवासी टंडोली थाना छर्रा अलीगढ़, अनिल कुमार निवासी पौंडरी बुलंदशहर, रामू शर्मा निवासी शिवाली थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर, हर्ष गिरि निवासी आलमगीरपुर धनौरा बुलंदशहर, राजकुमार निवासी वजीरपुर थाना जरीफनगर बदायूं, ओमप्रकाश निवासी हारनपुर कलां अलीगढ़, सौदान सिंह निवासी वावसरी हाथरस, ओमकार निवासी बाड़ी थाना हसायन हाथरस, कुलदीप निवासी खिरनी महाद्दीनपुर थाना कैलादेवी, राजू सिंह निवासी हिरापुर थाना गुन्नौर, बबलू निवासी बिसिपुर अलीगढ़, देवेंद्र निवासी जिरौली धूमसिंह अलीगढ़, सतीश निवासी रामघाट रोड अलीगढ़, शैलेंद्र निवासी पिढौल महमूदपुर अलीगढ़, पुनीत निवासी मोहल्ला साठा बुलंदशहर, सत्यपाल निवासी खिरनी थाना कैलादेवी, हरेंद्र निवासी गंगागढ़ बुलंदशहर, वीरेंद्र निवासी रसूलपुर थाना गुन्नौर, शिव कुमार निवासी नहल अलीगढ़, सुंदर निवासी शिकारपुर बुलंदशहर, सोरन सिंह निवासी ईनायकपुर अलीगढ़ और रनवीर निवासी बेनी नगला बुलंदशहर शामिल हैं।

औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मौके पर अवैध खनन होता मिला है। वाहन सीज कर दिए गए हैं और जुर्माना लगा है। इसकी विस्तृत जांच हो रही है। आगे भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed