{"_id":"6750bb42c84e9b3fff074286","slug":"leaders-reached-the-farmers-movement-by-dodging-the-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117083-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस को चकमा दे किसान आंदोलन में पहुंच गए नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस को चकमा दे किसान आंदोलन में पहुंच गए नेता
Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। नोएडा में किसान आंदोलन के चलते भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के आवास पर मंगलवार की देररात भले ही पुलिस का पहरा लग गया हो लेकिन पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को नोएडा पहुंच गए। वे आंदोलन में शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने बताया नोएडा में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने 123 किसानों को जेल में बंद कर दिया है। शासन के आदेश पर पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है और किसानों की मांग पूरी करने में शासन नाकाम है। जिले के कार्यालयों में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन और धरना देने पर पुलिस बिना किसी अपराध के ही जेल भेज देती है। प्रदेश भर में पुलिस अपनी मनमानी कर रही है। बताया कि आंदोलन में उनके साथ मंडल प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, मुनेंद्र सिंह, महेश पाल यादव, बनवारी सिंह यादव, डॉ.दिनेश यादव, नेत्रपाल, राजपाल सिंह यादव, नीरज कुमार, किशन पाल, जगपाल सिंह, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद