{"_id":"5a4d3a7f4f1c1bce6d8b7b28","slug":"lawmakers-meeting-with-lawmakers-to-stop-three-divorce-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक बिल रोकने को सांसदों से मिले संभल के उलेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक बिल रोकने को सांसदों से मिले संभल के उलेमा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक को लेकर मची रार के बीच मंगलवार को संभल के उलेमा का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव/राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल सहित कई सांसदों से मुलाकात की। तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए उलेमाओं ने इसे पारित होने से रोकने की पैरवी की। दिल्ली से लौटकर बुधवार को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मौलाना सुलेमान अशरफ ने कहा कि विपक्षी सांसदों के सहयोग से प्रारंभिक जीत मिल गई है। राज्यसभा में बुधवार को बिल पारित नहीं हो सका। अब बिल को राज्यसभा की प्रवर समिति के पास भेजे जाने के आसार बन गए हैं।
तंजीम उलामा-ए-एहलेसुन्नत उत्तर प्रदेश का शिष्टमंडल इमामे ईदगाह मौलाना सुलेमान अशरफ हामिदी के नेतृत्व में दिल्ली में कांग्रेस के महासचिव अहमद पटेल, बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्र, सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली से मुलाकात कर तीन तलाक के बिल का विरोध किया।
सांसदों को बताया कि संविधान द्वारा संरक्षित मुस्लिम पर्सनल लॉ में भाजपा की सरकार दखलंदाजी कर रही है। इसके पीछे भाजपा की सियासत है तीन तलाक का विधेयक अमान्य है और मुस्लिम समाज इसका बहिष्कार करता है। उलेमाओं ने कहा कि समूचा विपक्ष राज्यसभा में बहुमत में है, इसलिए तीन तलाक के विधेयक को पास होने से रोका जाए। जिससे भाजपा वोट बैंक की राजनीति न कर सकें। प्रतिनिधिमंडल में मौलानाओं के संग सामाजिक लोग भी थे। प्रतिनिधिमंडल में इरफान लतीफी, मौलाना जियाउल मुस्तफा, मौलाना फैजान अशरफ, हाजी वाहिद हुसैन, चौधरी शरफ खां, ताहिर खां, चौधरी मुशीर खां, शहजाद खां, शुएब वास्ती, हाजी रियाजुल हसन, हाजी मकसूद शामिल रहे।