Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dilshad from Chandausi defeated Deepak from Punjab.

Sambhal News: चंदौसी के दिलशाद ने पंजाब के दीपक को दी पटकनी

Mon, 23 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 23 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dilshad from Chandausi defeated Deepak from Punjab.
चंदौसी (संभल)। गांव कोकावास में आयोजित राष्ट्रीय एकता दंगल में रविवार को अंतरराज्यीय पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। चंदौसी के दिलशाद पहलवान ने पंजाब के दीपक पटकनी देकर जीत दर्ज की। पंजाब के लाली पहलवान और चंदौसी के फैसल ने भी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।
विज्ञापन

रविवार को दंगल का शुभारंभ सपा नेता मलखान सिंह ने किया। इसके बाद सबसे रोमांचक कुश्ती चंदौसी के दिलशाद पहलवान और पंजाब के दीपक पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए दांवपेच आजमाए। अंत में दिलशाद पहलवान ने दीपक को चित कर दिया। संभल के रेहान पहलवान और कैथल के नाजिम पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल में पंजाब के लाली पहलवान ने हरियाणा के प्रताप पहलवान और चंदौसी के फैसल पहलवान ने संभल के अनस पहलवान को पटकनी दी। आयोजन कमेटी के सदस्य अकरम ने बताया कि सोमवार को चंदौसी के दिलशाद पहलवान और पंजाब के लाली पहलवान के बीच कुश्ती होगी। इस दौरान आयोजन कमेटी की ओर से नजर मोहम्मद, परवेज, कय्यूम, अकरम खान और जरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed