{"_id":"6b034d24f93b8ed2690893ba","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134915-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 23 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे स्थित गांव अफजलपुर डरौली के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव हरसैनपुर निवासी संजय कुमार (38) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव हरसैनपुर निवासी संजय कुमार रविवार को बनियाठेर के गांव चमरपुरा में ससुराल आया था। शाम के समय वह बाइक से बहजोई में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। गांव अफजलपुर डरोली पुल के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उसे बहजोई सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।